Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

काकोरी क्रांति की वर्षगांठ पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, डीएम ने लिया स्थल का जायजा

News Desk
News Desk Senior Journalist
05 Aug 2025
06:41 AM
1 min read
34
काकोरी क्रांति की वर्षगांठ पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, डीएम ने लिया स्थल का जायजा


>काकोरी एक्शन की 98वीं वर्षगांठ पर 8 अगस्त को लखनऊ के बाजनगर स्थित काकोरी शहीद स्मृति स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी लखनऊ ने मंगलवार को स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और सौंदर्यपूर्ण व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।


>काकोरी ट्रेन एक्शन, स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय, हर वर्ष 8 अगस्त को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी इस आयोजन को ऐतिहासिक और युवाओं को प्रेरणा देने वाला बनाने के लिए मुख्य पंडाल, शहीद मंदिर, वृक्षारोपण स्थल, थीम आधारित प्रदर्शनी, और सेल्फी पॉइंट सहित विभिन्न आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि:

  • कार्यक्रम स्थल की सफाई, घास कटाई और चूने का छिड़काव प्राथमिकता पर हो
  • पेयजल टैंकर, मोबाइल शौचालय, और विद्युत आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था रहे
  • एम्बुलेंस और मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रहे
  • फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए
  • शहीद मंदिर की थीम आधारित पेंटिंग और प्रदर्शनी स्थलों का सौंदर्यीकरण जल्द पूरा किया जाए


>प्रभागीय वन अधिकारी ने जानकारी दी कि आयोजन स्थल पर चंदन, रुद्राक्ष जैसे धार्मिक महत्व के पौधों का वृक्षारोपण प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण साइट का लेआउट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाए ताकि वहां पाथवे और हरित पार्क का निर्माण कराया जा सके।


>निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, एसीपी काकोरी, एडीएम राकेश सिंह, एडीएम महेंद्रपाल सिंह, एसडीएम सदर मनोज सिंह, और नगर पंचायत, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?