Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

मोहनलालगंज में बजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 95 जोड़ों का हुआ विवाह

लखनऊ के मोहनलालगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 95 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। पात्र परिवारों को ₹60,000 डीबीटी व ₹25,000 की उपहार सामग्री प्रदानकी गयी।
News Desk
News Desk Senior Journalist
23 Feb 2026
05:17 PM
1 min read
177
मोहनलालगंज में बजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 95 जोड़ों का हुआ विवाह

विकास खंड मोहनलालगंज स्थित गौरा रिज़ॉर्ट में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 95 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में विधिविधान से वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं।

मुख्य अतिथि अमरेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्याओं के खाते में ₹60,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। इसके अलावा ₹25,000 की वैवाहिक उपहार सामग्री और आयोजन पर ₹15,000 की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार, वार्षिक तीन लाख रुपये तक आय वाले परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं को योजना का लाभ दिया जाता है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन व सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित है।

 

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?