Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Barabanki Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और मासूम बच्चे की मौत

Barabanki Road Accident: लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
02:55 PM
1 min read
Barabanki Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और मासूम बच्चे की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा
महिला और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत
लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद हाईवे पर बाबा कुटी तिराहे के पास हुआ हादसा
बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग पर बाबा कुटी तिराहे के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं मोटरसाइकिल चला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर युवक मोटरसाइकिल से महिला और मासूम बच्चे को लेकर लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग से गुजर रहे थे। तभी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बाबा कुटी तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस भीषण सड़क हादसे में महिला और मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक रुकने के बजाय वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायल युवक बदहवास है और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। इसी वजह से पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला और बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Explore Related Topics

Barabanki Road Accident Barabanki Accident News Barabanki News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News