Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

CISCE Board Exam 2027: CISCE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 9 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CISCE Board Exam 2027: सीआईएससीई ने वर्ष 2027 की ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
04:25 PM
1 min read
CISCE Board Exam 2027: CISCE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 9 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
ICSE की परीक्षाएं 15 फरवरी से और ISC की 9 फरवरी से होंगी शुरू
यूपी के सबसे ज्यादा छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
दिसंबर के मध्य से मिलेंगे एडमिट कार्ड
लाखों छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे

CISCE Board Exam 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने साल 2027 की आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी डेटशीट के अनुसार आईएससी यानी 12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। आईसीएसई यानी 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। इस बार 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

सीआईएससीई की ओर से 10 नवंबर को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र विषयवार परीक्षा कार्यक्रम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

इस बार आईसीएसई और आईएससी दोनों परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा छात्र शामिल होंगे। आईसीएसई कक्षा 10 में यूपी से कुल 51,168 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल से 46,521, कर्नाटक से 33,417 और महाराष्ट्र से 31,035 छात्र शामिल होंगे। वहीं, ISC कक्षा 12 में उत्तर प्रदेश से 34,702 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पश्चिम बंगाल से 30,235 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

सीआईएससीई ने इस बार आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के समय में भी बदलाव किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए सुबह 10 बजे से समय मिलेगा। लिखित परीक्षा सुबह 10:15 बजे शुरू होगी। पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10:45 बजे और लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होती थी। यानी इस बार परीक्षा 45 मिनट पहले आयोजित होगी। .

परिषद ने छात्रों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा केंद्र के निर्धारित कक्ष में पहुंचकर बैठने का निर्देश दिया है। आईसीएसई और आईएससी दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड दिसंबर 2026 के मध्य से स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी विषयवार डेटशीट ध्यान से देखें और उसी के अनुसार पढ़ाई की रणनीति तैयार करें।

Explore Related Topics

CISCE Board Exam 2027 ICSE Exam Date 2027 ISC Exam Date 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News