Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

पति ने रील बनाने से रोका तो पत्नी ने किया चाकू से हमला

गाजियाबाद के लोनी में पत्नी की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे सोशल मीडिया पर अश्लील रील डालने से रोकने पर पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया।
News Desk
News Desk Senior Journalist
30 Aug 2025
03:08 AM
1 min read
117
0% Read 1 min left
पति ने रील बनाने से रोका तो पत्नी ने किया चाकू से हमला


>गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज और प्रशासन दोनों को हिला कर रख दिया है। अशोक विहार इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने केवल इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने उसे सोशल मीडिया पर अश्लील रील डालने से रोका था। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त पति की गोद में मासूम बच्चा भी था, बावजूद इसके पत्नी का गुस्सा थमा नहीं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।


>पीड़ित अनीश, जो पेशे से पुताई का काम करता है और तीन बच्चों का पिता है, का आरोप है कि उसकी पत्नी लंबे समय से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट कर रही थी, जिसमें अन्य पुरुषों के साथ किसिंग सीन भी शामिल थे। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी हिंसक हो गई। अनीश का कहना है कि उसकी पत्नी अक्सर परिवार और बच्चों के सामने ही उसे धमकाती रही है, जिसके कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं।


>अनीश के मुताबिक, उसकी शादी साल 2009 में हुई थी। शुरुआत से ही पत्नी का बर्ताव असामान्य था और बच्चों के जन्म के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसने यह भी खुलासा किया कि पत्नी पहले उस पर रेप का झूठा केस दर्ज करवा चुकी है और उसे जेल भिजवा चुकी है। इसके बावजूद अनीश ने परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी का हिंसक रवैया और बिगड़ता गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी अचानक चाकू से हमला कर देती है और पति अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए बेबस नजर आता है। यह फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन चुका है।


>एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पत्नी से पूछताछ चल रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ
ग़ाज़िआबाद में 300 साल पुराने बहरामपुर अकबरपुर से हटेगा अकबर का नाम, जानिये अब क्या होगा नया नाम
गाजियाबाद में फिर बदला मौसम का मिजाज, लोनी में तेज हवाओं से कई घरों के शीशे टूटे
शामली मामले के बाद गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के लिए बदले नियम, पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी नौकरी
गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में मिला यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र का शव, तीन युवतियां हिरासत में
भाई की हत्या के एक साल बाद अब तस्लीम की जान गई, लोनी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम
यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई