एक OTP और वर्षों की बचत खत्म! लखनऊ के गांव में लोगों को समझाई गई साइबर ठगी की पूरी कहानी

Psy-Naree और RT Cyber Academy की पहल, कठवारा में आयोजित 'साइबर पंचायत' में ग्रामीणों को फर्जी कॉल, OTP और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए गए।

 

साइबर अपराध अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका खतरा गांवों तक भी पहुंच चुका है। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य और नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था Psy-Naree ने RT Cyber Academy के साथ मिलकर लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम कठवारा में विशेष "साइबर पंचायत" का आयोजन किया। यह कार्यक्रम देश के साइबर विशेषज्ञ और RT Cyber Academy के संस्थापक रक्षित टंडन के निर्देशन में आयोजित किया गया। Psy-Naree और RT Cyber Academy की ओर से आयोजित यह तीसरी ग्रामीण साइबर सुरक्षा कार्यशाला थी।

 

कार्यक्रम की मेजबानी Ikigai के संस्थापक एवं Psy-Naree के मेंटर कर्नल संजीव सहाय ने की। उन्होंने ग्रामीणों को Ikigai की अवधारणा से परिचित कराते हुए साइबर अपराध और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव के बीच संबंध को समझाया। कार्यक्रम का संचालन Psy-Naree की वॉलंटियर सिमरन राय ने किया, जबकि कार्यक्रम समन्वयक वैभव नाइक ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि फर्जी कॉल किस प्रकार सुनाई देती है और एक बार साझा किया गया OTP कैसे किसी व्यक्ति की वर्षों की जमा पूंजी को खतरे में डाल सकता है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने के बाद कई लोग शर्मिंदगी के कारण शिकायत दर्ज कराने से बचते हैं, जिससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कठिनाई आती है।

 

आयोजकों के अनुसार, इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करना है। यह पहल धीरे-धीरे विभिन्न गांवों तक पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है।


 

टैग्स :  Lucknow News, Cyber Panchayat, OTP Fraud, Cyber Crime Awareness, RT Cyber Academy, Psy-Naree, Kathwara Village, Lucknow Cyber News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

115 सीटों के समीकरण पर सपा की नजर, ब्राह्मण नेताओं संग आज होगा मंथन
बड़े मंगल पर लखनऊ पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, शिव शक्ति धाम मंदिर में की पूजा
छत की रेलिंग में गैप बना हादसे की वजह, डेढ़ साल की बच्ची की मौत से परिवार में मातम
शायराना अंदाज में सुरेश खन्ना ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां, राम मंदिर और 370 का भी किया जिक्र
यूपी के मदरसों में लागू हुआ नया नियम, अब हाजिरी से जुड़ेगा वेतन - डीएमओ करेंगे निगरानी
ऐशबाग स्टेशन पर अचानक रोकी गई राप्ती सागर एक्सप्रेस, बम की सूचना के बाद चला बड़ा सर्च ऑपरेशन
यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर बढ़ा सपा का फोकस, 17 जून को लखनऊ में होगी अहम बैठक
ओबीसी वोटबैंक पर बसपा की नजर, मायावती की बैठक से सामने आई नई रणनीति
दुकानदार ने मांगे 40 रुपये, सामने वाले ने खुद को IPS बताया; फिर पुलिस पहुंच गई