Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather Update: मौसम में हो रहा बदलाव, रात के तापमान में गिरावट के आसार; बढ़ेगी ठंड

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने के चलते दीपावली के अगले दिन से तीन-चार दिनों तक अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
12:47 PM
1 min read
UP Weather Update: मौसम में हो रहा बदलाव, रात के तापमान में गिरावट के आसार; बढ़ेगी ठंड
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट के आसार
प्रदेश में अगले 4 दिनों तक सुबह हल्के कोहरे का रहेगा असर
दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान
लखनऊ के तीन इलाकों में AQI 200 के पार

UP Weather Update: प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। सुबह और शाम वातावरण में ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। वहीं दिन में धूप निकलने के बाद भी मौसम सामान्य ही बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग जनपदों में अगले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के आसार है। तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंडक का असर बढ़ेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने के चलते दीपावली के अगले दिन से तीन-चार दिनों तक अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में दिन चढ़ने के बाद भी धुंध बने रहने की संभावना है। हालांकि धूप निकल जाने के बाद दिन के तापमान  में हल्की बढ़ोत्तरी होगी लेकिन फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिससे रात और सुबह के समय गुलाबी ठंडक महसूस होगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को मुरादाबाद जनपद में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जोकि राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सबसे ठंडी रात रही।

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव होने का असर राजधानी लखनऊ की हवा की गुणवत्ता भी दिखने लगा है। बीते शनिवार को राजधानी लखनऊ के अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया। इन सभी क्षेत्रों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, गोमतीनगर, बीबीएयू और कुकरैल में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। आने वाले दिनों में रात का तापमान और ज्यादा गिरने से सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं।

Explore Related Topics

UP Weather Update Uttar Pradesh Weather News UP Weather Forecast

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News