Ambedkar Nagar News: दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। इसी मानवीय भावना की मिसाल पेश करते हुए अंबेडकरनगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अपनी माताजी के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। उनका यह प्रयास समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भावना का संदेश दे गया।
दीपावली पर एसपी प्राची सिंह अपनी माताजी के साथ शहजादपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने सड़क किनारे बांस से हस्तनिर्मित घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिलाओं और उनके बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मिठाइयां, पटाखे तथा अन्य त्योहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित की। एसपी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

एसपी प्राची सिंह और उनकी माताजी के इस आत्मीय प्रयास से जरूरतमंद परिवारों के बीच भी दीपावली का उत्साह देखने को मिला। त्योहार के मौके पर मिले उपहारों से महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। गौरतलब है कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है। एसपी प्राची सिंह की इस पहल ने इसी संदेश को मजबूत किया कि छोटी-सी मदद और अपनापन किसी के त्योहार को यादगार बना सकता है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें