Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

धनखड़ के इस्तीफे पर टिकैत का धमाकेदार दावा

News Desk
News Desk Senior Journalist
22 Jul 2025
10:53 PM
1 min read
74
धनखड़ के इस्तीफे पर टिकैत का धमाकेदार दावा


>उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। जहां सरकार ने उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, वहीं भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। टिकैत ने दावा किया है कि धनखड़ से इस्तीफा दिलवाया गया, क्योंकि उन्होंने किसानों और गांवों की समस्याओं की आवाज़ बुलंद की थी।


>राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने स्वयं इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "धनखड़ साहब ने किसानों की फसल, गांवों की दुर्दशा और किसानों के मुद्दों पर खुलकर बात की, जो शायद सत्ता को रास नहीं आई।"


>उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस्तीफे की वजह वाकई स्वास्थ्य कारण हैं, तो मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। टिकैत ने यह भी कहा कि देश के गांवों में यही चर्चा है कि जो व्यक्ति किसानों के लिए बोलता था, उसे ही पद से हटा दिया गया।


>टिकैत ने आगे कहा कि “वह व्यक्ति जो सत्ता के गलियारों में किसानों की तरफ से बोलता था, वही अब सत्ता में नहीं है। एक ही आवाज़ थी, वो भी खामोश कर दी गई।” उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया और कहा कि इससे किसानों का विश्वास राजनीतिक व्यवस्था से और भी कमजोर होगा।


>जब राकेश टिकैत से कांवड़ यात्रा को लेकर हो रही बयानबाजी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अपराधी का कोई धर्म नहीं होता। कोई किसी पार्टी से नहीं होता, जिसका मकसद गलत है, वो गलत ही रहेगा।” साथ ही उन्होंने मुज़फ्फरनगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक और आस्था के अनुरूप संचालित हो रही है।


>धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल भी सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस्तीफे की आड़ में कुछ और सच्चाई छिपाई जा रही है। ऐसे में टिकैत के बयान ने इस पूरे मामले को और भी गरमा दिया है और अब जनता जानना चाहती है – क्या किसानों की आवाज़ उठाना सत्ता के लिए खतरा बन गया है?

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी