Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Banke Bihari Darshan Timing: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, 11 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

Banke Bihari Darshan Timing: वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। मंदिर में 11 नवंबर से शीतकालीन दर्शन व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए लागू होने जा रही है।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
11:57 AM
1 min read
Banke Bihari Darshan Timing: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, 11 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
शीतकालीन सत्र के लिए बदला मंदिर का समय
सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट और रात 9 बजे होंगे बंद
सेवाधिकारी से पहले अन्य लोगों के प्रवेश पर भी लगी रोक
आरती और पट बंद होने का पूरा समय

Banke Bihari Darshan Timing: वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। मंदिर में 11 नवंबर से शीतकालीन दर्शन व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए लागू होने जा रही है। मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचने वाली श्रद्धालु अब नए समय के अनुसार ही ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर परंपरा के मुताबिक ग्रीष्म और शरद ऋतु के दौरान ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन के समय में बदलाव किया जाता है। आमतौर पर दीपावली के बाद शीतकालीन और होली के बाद ग्रीष्मकालीन समय लागू होता है। हमेशा की तरह इस साल भी 11 नवंबर से मंदिर में शीतकालीन व्यवस्था शुरू हो रही है। मंदिर के कार्यवाहक प्रबंधक उमेश सारस्वत के मुताबिक अब मंदिर के पट प्रातःकाल आठ बजे खुलेंगे।

मंदिर के पट खुलने के बाद प्रातःकाल 8.10 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके दोपहर 1.25 बजे राजभोग आरती करने के बाद 1.30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। फिर अपरान्ह चार बजे दोबारा ठाकुर जी के दर्शन शुरू होंगे। इसके बाद रात 8.55 बजे शयन भोग आरती की जाएगी और फिर रात नौ बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।

मंदिर प्रबंधन ने श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के समय में परिवर्तन करने के साथ ही प्रवेश व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब सेवाधिकारी से पहले किसी भी अन्य व्यक्ति को मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रातःकाल 5.30 बजे मंदिर के संबंधित सेवाधिकारी को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य श्रद्धालुओं को प्रातःकाल छह बजे के बाद ही मंदिर के भीतर प्रवेश की अनुमति होगी। शाम को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिकक प्रवेश व्यवस्था में बदलाव का मुख्य मकसद मंदिर के भीतर अनधिकृत प्रवेश रोकना, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना, सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। इस बदलाव के तहत गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुरजी श्री बांके बिहारी की देहरी पूजन की प्रक्रिया पर भी रोक लगाई गई है। गोस्वामी समाज के कुछ लोगों ने इस निर्णय पर नाराजगी जताई है।

गोस्वामी समाज के लोगों का कहना है कि सालों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक वे रोज सुबह मंदिर की परिक्रमा और देहरी पर धोक लगाने के बाद अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं। वहीं उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Explore Related Topics

Banke Bihari Temple Banke Bihari Mandir Vrindavan News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News