Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Shiva Sharma Death Case: लग्जरी लाइफस्टाइल से सामान्य बैरक तक पहुंची श्रद्धा, योग और अध्यात्म में बिता रहीं समय

Shiva Sharma Death Case: जेल सूत्रों के अनुसार जेल के भीतर श्रद्धा दुबे अपना अधिकतर समय योग, प्राणायाम और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिता रही है।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
12:43 PM
1 min read
Shiva Sharma Death Case: लग्जरी लाइफस्टाइल से सामान्य बैरक तक पहुंची श्रद्धा, योग और अध्यात्म में बिता रहीं समय
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जेल में योग और अध्यात्म का सहारा ले रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे
परिवार से मिलने अब तक कोई नहीं पहुंचा
इंस्टाग्राम पर भी तेजी से बढ़े फॉलोअर्स
बैरक में बंद अन्य महिला कैदियों से करती है बातचीत

Shiva Sharma Death Case: राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के केस में जेल में बंद मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की दिनचर्या अब बदली हुई सी है। जेल सूत्रों के अनुसार जेल के भीतर श्रद्धा दुबे अपना अधिकतर समय योग, प्राणायाम और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिता रही है। अदालत से न्यायिक हिरासत और रिमांड अवधि बढ़ने के बाद श्रद्धा जेल की परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का प्रयास कर रही हैं। 

जेल सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा अब रोजाना सुबह और शाम नियमित रूप से योग और प्राणायाम करती है। इसके अलावा वह पूजा-पाठ में भी समय बिता रही हैं। जेल में दिन के बाकी समय के दौरान श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और बैरक में बंद अन्य महिला कैदियों से बातचीत करती है। बताया जा रहा है कि जेल जाने के बाद से लेकर अब तक दोनों बहनों से मिलने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य या फिर परिचित नहीं पहुंचा है।

दो बार उनके वकील ही मुलाकात के लिए पहुंचे थे। विदित हो कि 22 अक्टूबर को हजरतगंज पुलिस ने श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और चालक तनवीर को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया था। प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी के अनुसार तीनों आरोपियों को जेल में सामान्य बंदियों के साथ ही रखा गया है। जेल मैनुअल के नियमों का पालन किया जा रहा है। आरोपियों को किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा नहीं दी जा रही है।

जेल सूत्रों के मुताबिक जेल जाने के शुरुआती 24 घंटे तक श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि ने अन्य बंदियों से बातचीत नहीं की थी। शुरूआत के दिनों में जेल में दोनों बहनें असहज नजर आईं। लेकिन अब दोनों धीरे-धीरे अन्य महिला बंदियों के साथ घुलने-मिलने लगीं हैं। शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी काफी चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ गयी थी।

श्रद्धा के फॉलोअर्स 1.41 लाख से बढ़कर 1.44 लाख हो गये थे। लेकिन उसकी फॉलोइंग में भी गिरावट आ रही है। उसकी फॉलोइंग 421 से घटकर 404 हो गयी है। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर माह में हजरतगंज थाना क्षेत्र के बालू अड्डा इलाके के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी।

शिवा शर्मा बीते चार महीनों से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शिवा की मौत के बाद उसकी मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक आदिल सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मां ने आरोप लगाते हुए श्रद्धा ने उनके बेटे शिवा को बालकनी से धक्का दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Explore Related Topics

Shraddha Dubey Shiva Sharma Death Case Lucknow Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News