Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Rinku Singh Wedding: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

Rinku Singh Wedding:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज चार दिसंबर को राजधानी लखनऊ में सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
11:11 AM
1 min read
Rinku Singh Wedding: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी क्रिकेटर रिंकू सिंह की बरात
मां ने होने वाली बहू के लिए खरीदी खास पीली साड़ी
शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की चर्चा
अलीगढ़ में आयोजित होगा भव्य रिसेप्शन

Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज चार दिसंबर को राजधानी लखनऊ में सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के विवाह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विवाह समारोह को भव्य और खास बनाने के लिए दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां की जा रही है। चार दिसंबर को रिंकू सिंह की बरात अलीगढ़ से राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।

बरात में परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों सहित लगभग 50 से 60 लोग शामिल होंगे। परिवार के मुताबिक बरात में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची भी तैयार कर ली गयी है। रिंकू सिंह की मां बेटे की शादी की खरीदारी में जुटी हुई हैं। परिजनों के मुताबिक परिवार की होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए रिंकू सिंह की मां ने पीले रंग की खूबसूरत साड़ी खरीदी है।

रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी खरीदारी के दौरान मौजूद रहीं। परिवार के सभी सदस्यों और बच्चों के लिए भी नए कपड़े बनवाएं जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह सोमवार को कतर रवाना हो गए। रिंकू सिंह को भारत-ए-क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दीपावली मनाने के लिए रिंकू सिंह अपने घर अलीगढ़ आए थे। जहां उनका सम्मान और अभिनंदन किया गया था। 

rinku singh1.avif

उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बीते साल जून माह में राजधानी लखनऊ के सेंट्रम होटल में दोनों की सगाई हुई थी। शुरुआत में यह जानकारी सामने आ रही थी कि रिंकू और प्रिया की शादी दिसंबर 2025 में होगी। इसके साथ फरवरी 2026 में शादी की चर्चा सामने आई। लेकिन रिंकू सिंह के क्रिकेट कार्यक्रम की व्यस्तता और फिर पिता खानचंद के 27 फरवरी 2026 को निधन हो जाने के बाद शादी की तिथि आगे बढ़ती रही।

अब दोनों परिवारों ने मिलने चार दिसंबर की तारीख तय की है।  राजधानी लखनऊ में विवाह संपन्न होने के बाद अलीगढ़ में भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि दोनों के विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई चर्चित हस्तियां शामिल होगीं।  

Explore Related Topics

Rinku Singh Wedding Rinku Singh Priya Saroj Wedding Rinku Singh Marriage Date

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News